Move to Jagran APP

सात सितंबर को होगा कलेक्ट्रेट का घेराव

जासं, अमेठी : भारतीय किसान यूनियन(अ) के प्रदेश अध्यक्ष पं.रुपेश शुक्ल ने जिले के पदाधिकारियों

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM (IST)
सात सितंबर को होगा कलेक्ट्रेट का घेराव
सात सितंबर को होगा कलेक्ट्रेट का घेराव

जासं, अमेठी : भारतीय किसान यूनियन(अ) के प्रदेश अध्यक्ष पं.रुपेश शुक्ल ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं की समस्याओं के प्रति शासन प्रशासन उदासीन है। मजबूर होकर किसान व बेरोजगार युवा आत्म हत्या कर रहे है। बावजूद इसके सरकार द्वारा समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव ने कहा कि अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा घटकौर में बंदरहा बाबा की समाधि स्थल पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन मौन बना हुआ है। अगर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन(अ) के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आगामी सात सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन(अ) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या का निदान करने की मांग की। इस मौके पर विजय बहादुर पांडेय, शिव कुमार यादव, सुकईराम यादव, त्रिभुवन गुप्ता, अजय सिंह यादव, धमेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.