CSIR-UGC NET में अमेठी के अरिन सिंह को मिली सफलता, कड़ी मेहनत से हासिल की देश में 14वीं रैंक
अमेठी के अरिन सिंह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में देशभर में 14वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
-1789131481462_m.webp)
सीएसआईआर-यूजीसी नेट में अरिन सिंह की देश में 14वीं रैंक।
HighLights
अरिन सिंह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट में 14वीं रैंक पाई।
अमेठी जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कड़ी मेहनत और लगन से प्रथम प्रयास में सफलता।
जागरण संवाददाता, अमेठी। मुंशीगंज के कोरारी हीरशाह निवासी समाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह के पुत्र अरिन सिंह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अरिन ने देशभर में 14वीं रैंक हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर परिवारजन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
पिता ने बताया कि अरिन ने एचएएल कोरवा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सुलतानपुर के केएनआई से बीएससी और एमएससी की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई के दौरान अरिन ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। इसके बाद वह घर पर ही सीएसआआर-यूजीसी नेट की तैयारी करने लगे।
बड़ी मेहनत और लगन से की गई तैयारी से प्रथम प्रयास में ही मेधावी छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभर में 14वीं रैंक हासिल की। बेटे की सफलता पर परिषदीय स्कूल में प्रधानाध्यापक मां प्रवेश सिंह ने भी खुशी व्यक्त करते हुए लोगों काे मिठाई खिलाई।
