अमेठी के 96 गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक खेल मैदान, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान
अमेठी में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए 96 गांवों और न्याय पंचायतों में अत्याधुनिक खेल मैदान बनाए ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
अमेठी में 96 नए खेल मैदानों का होगा निर्माण।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अभ्यास और आगे बढ़ने का मौका।
कबड्डी, एथलेटिक्स सहित कई खेलों की सुविधा होगी उपलब्ध।
देवेंद्र सिंह परिहार, अमेठी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अब मैदान के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा। प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले की 13 ब्लॉकों के 96 गांवों व न्याय पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा, जहां लगभग सभी खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा। जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, अखाड़ा, बैटमिंटन, रनिंग ट्रैक आदि बनाया जाएगा। इसके बनने से खिलाड़ियों को भागदौड़ व खेलने-कूदने में काफी सहूलियत मिलेगी।
खेल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन, इसके बावजूद भी ग्रामीणांचल के खिलाड़ियों में प्रतिभा होने पर भी वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
इसकी प्रमुख वजह नियमित अभ्यास की कमी है। जिले के अधिकांश गांवों में खेल मैदान ही नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की पहल व युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मनरेगा व क्षेत्र पंचायत से कराया जाने वाला यह कार्य युवाओं व खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगा।
खेल मैदान निर्माण होने से युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। खेल का मैदान इस तरह से विकसित किया जाएगा कि जहां हर तरह के खेल हो सकें।
जिले में 13 विकास खंडों में 65 खेल मैदान बनाए जा चुके हैं, जिसमें समतलीकरण, साफ-सफाई, रनिंग ट्रैक आदि का कार्य कराया जाना है, जबकि 96 खेल मैदान को चिन्हित किया गया है। जिस पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
| क्र. सं. | ब्लाक का नाम | निर्मित खेल मैदान | नवीन / चिह्नित खेल मैदान | कुल योग |
|---|---|---|---|---|
| 1 | गौरीगंज | 02 | 11 | 13 |
| 2 | जामो | 01 | 16 | 17 |
| 3 | शाहगढ़ | 02 | 04 | 06 |
| 4 | बहादुरपुर | 05 | 02 | 07 |
| 5 | तिलोई | 07 | 12 | 19 |
| 6 | सिंहपुर* | 06 | 13 | 19 |
| 7 | मुसाफिरखाना | 09 | 03 | 12 |
| 8 | बाजारशुकुल | 02 | 11 | 13 |
| 9 | जगदीशपुर | 05 | 04 | 09 |
| 10 | भादर | 07 | 04 | 11 |
| 11 | संग्रामपुर | 04 | 05 | 09 |
| 12 | भेटुआ | 05 | 05 | 10 |
| 13 | अमेठी | 10 | 06 | 16 |
| कुल योग | 65 | 96 | 161 | |
नोट: सिंहपुर में एक खेल मैदान निर्माणाधीन है।
खेल मैदान बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने में सही प्लेटफार्म मिलेगा। जिससे वे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। इससे उनकी प्रतिभा का विकास होगा। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खेल मैदान बनने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। खेल मैदान तैयार करने के लिए दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। -पूजा साहू, मुख्य विकास अधिकारी।