विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो घबराएं मत, यूपी में 17 से 24 सितंबर तक लगेंगे विशेष कैम्प

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:10 PM (IST)

अमेठी में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे, जहां पात्र नागरिक और युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. अमेठी में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे।

  2. पात्र नागरिक और युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।

  3. आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

जागरण संवाददाता, अमेठी। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि दोनों निर्धारित तिथियों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा मिलेगी।

बताया कि आवेदन करने वाले नागरिक अपनी नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में सहूलियत हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करें। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: देहरादून में जोरों पर दूसरे फेज की तैयारी, हर नागरिक से पूछे जाएंगे 40 सवाल