अमेठी की शालीमार फैक्ट्री में हादसा, मेंटेनेंस कर रहे दो मजदूर मशीन की चपेट में आए; एक की मौत
अमेठी के जगदीशपुर स्थित शालीमार पैलेट फीड्स फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान मिक्सर मशीन चलने से बड़ा हादसा हो गया। ...और पढ़ें
-1792054898692_m.webp)
HighLights
जगदीशपुर फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान हादसा।
मिक्सर मशीन चलने से एक श्रमिक की मौत।
घायल श्रमिक ट्रामा सेंटर रेफर, लापरवाही का आरोप।
जागरण संवाददाता, अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 22 की शालीमार पैलेट फीड्स यहां पर मुर्गी का दाना बनाया जाता है।गुरूवार को फैक्ट्री में मेंटीनेंश का कार्य चल रहा था।मिक्सर मशीन में दो श्रमिक मेंटीनेंश का कार्य कर रहे थे।तभी करीब 9 बजे मशीन चल गई जिससे कारण दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे ईलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी ले जाया गया।
जहां पर एक श्रमिक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।दूसरे श्रमिक की हालत चिंता जनक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।फिलहाल मृतक के स्वजन फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।घटना की सूचना मिलने पर सीओ अतुल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।फैक्ट्री परिसर छावनी में तब्दील है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कमरौली के रोड नंबर तीन के मुन्ना सिंह उम्र 50 वर्ष ब्वाइलर हेल्पर व शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के दख्खिन गांव के लोहानी का पुरवा के धर्मराज उम्र 52 वर्ष मिक्सर में मेंटीनेंश का काम कर रहे थे। तभी अचानक से मशीन चल गई। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।उन्हे इलाज के लिए जगदीशपुर ले जाया गया।जहां पर मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।धर्मराज के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
मृतक के स्वजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक के स्वजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बताया कि मेंटीनेंश के दौरान मशीन कैस चली ,किसकी देखरेख में मेंटीनेश का कार्य चल रहा था।सुरक्षा मानको की अनदेखी के कारण मुन्ना सिंह की मौत हुई है।
शालीमार मुर्गीदाना फैक्ट्री में एक श्रमिक की मौत हो गई है एक श्रमिक रेफर है।मामले में फैक्ट्री प्रबंधन से पूंछताछ की जा रही है।मृतक के स्वजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।- मुकेश पटेल थानाध्यक्ष कमरौली
यह भी पढ़ें- अमेठी के शिवरतनगंज की 216 साल पुरानी रामलीला की परंपरा, कभी 15 दिन चलती थी; अब 5 दिनों में सिमटी
