अमेठी में उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली, 53.83 करोड़ से दूर होगी कम वोल्टेज की समस्या
अमेठी जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 53.83 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार किया गया है। इससे ...और पढ़ें

53.83 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था।
HighLights
53.83 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बिजनेस प्लान तैयार।
तीन लाख उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज से मिलेगी राहत।
जर्जर लाइनों और कटौती की समस्या होगी दूर।
देवेंद्र सिंह परिहार, अमेठी। जिले की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत 53 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही जिले की बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी। इससे करीब तीन लाख उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। लो-बोल्टेज, जर्जर लाइन व अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं विद्युत कटौती की समस्या न झेलना पड़े। इसके लिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।
अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें 33 केवी लाइन सुदृढ़ीकरण के तहत 47.25 लाख रुपये से आठ कार्य कराए जाएंगे। 33/11 पावर हाउस पावर परिवर्तक की क्षमता वृद्धि के तहत 213 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।
साथ ही 11 हजार नई लाइनों के विभक्तीकरण के लिए 16 कार्य पर 276.17 लाख रुपये, 11 हजार लाइनों के सुदृढ़ीकरण के तहत 122 कार्य पर 268.86 लाख रुपये, वितरण परिवर्तक क्षमता वृद्धि के तहत 836 कार्य पर 1164.04 लाख रुपये खर्च के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
इसके अलावा, नए वितरण परिवर्तक स्थापित करने के लिए 97 कार्य पर 386.48 लाख, एलटी लाइनों का सुदृढ़ीकरण के तहत 875 कार्य पर 2479.24 लाख व अतिरिक्त कार्य जैसे ट्रांसफार्मर फेसिंग, कंट्रोल पैनल, प्रोटेक्शन सहित 115 काम पर 147.24 लाख रुपये खर्च करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
लगभग तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
जिले में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए चार डिवीजन बनाए गए हैं। जिसके तहत गौरीगंज में 01,05,875, अमेठी में 81,018, तिलाेई में 80,259, जगदीशपुर में 71,674 से अधिक उपभाेक्ता हैं। जिसमें अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
उपभोक्ताओं को होती थी परेशानी
क्षमता से अधिक उपभोक्ता होने से ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड रहता था। जिससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान होना पड़ता था। बार बार लोग शिकायतें करते थे। यह समस्या गर्मी में और बढ़ जाती थी। जिसको लेकर विभाग की ओर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्ध के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे।
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत 53.83 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। -अरुण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, अमेठी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।