विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में शातिर दो सगे भाई गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और नकदी बरामद 

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:21 AM (IST)

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर भाई गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से चोरी के जेवरात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार।

  2. गिरफ्तार भाई अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर, कई मुकदमे दर्ज।

  3. चोरी के जेवरात और नकदी बरामद, एक को लगी गोली।

जागरण संवाददाता, अमेठी। सोमवार देर रात हैदरगढ़ सेमरौता मार्ग पर चोरी की फिराक में आ रहे दो बाइक सवार शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपित दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

दोनों अंतर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर है और उनके विरुद्ध अयोध्या,बाराबंकी, सुल्तानपुर के साथ जिले के अलग अलग थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

सूचना के बाद कुकहा रामपुर गांव के मोड़ के निकट बाइक से सेमरौता की तरफ आ रहे शातिर भाइयों की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। बाइक रोकने पर आरोपित मौके से भागने लगे एवं पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस टीम द्वारा फायर करने पर पीछे बैठे वकील उर्फ सेनापति निवासी इटौंजा थाना कुमारगंज अयोध्या के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

उसी दौरान पुलिस ने वकील के सगे भाई चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों ने करीब 15 दिन पहले शुकुल बाजार थाना के नेवाजगढ़ कैथन मजरे अहमदपुर में एक घर में नकब लगाकर जेवरात व रुपयों की चोरी एवं दशहरा की रात पूरे बैसन मजरे जैतपुर गांव में चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्त वकील उर्फ सेनापति एक शातिर अन्तर्जनपदीय अपराधी है जिसके विरुद्ध चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट आदि विभिन्न गंभीर धाराओं में जनपद अमेठी, अयोध्या, सुलतानपुर व बाराबंकी में कुल 33 अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम आदि की विभिन्न गंभीर धाराओं में जनपद अमेठी, बाराबंकी व अयोध्या में कुल आठ अभियोग पंजीकृत हैं।

पूरे बैसन मजरे जैतपुर गांव में चार घरों में चोरी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें पर्दाफाश के लिए लगाई थी। सोमवार देर रात शिवरतनगंज पुलिस द्वारा आरोपित हिस्ट्रीशीटर दोनों सगे भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।