अमेठी में एक साथ फेरे लेंगे 200 जोड़े, दुल्हन को सरकार देगी ₹64000
अमेठी के तिलोई में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 से अधिक जोड़े शादी के बंधन ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।
जागरण संवाददाता, अमेठी। तिलोई के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटरमीडिएट कालेज में आगामी पांच नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजेगी।
योजना के तहत 200 से अधिक जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शादी को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे समारोह में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
विधानसभा वार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत तिलोई में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में वर वधू के साथ ही परिवारजन शामिल होंगे। विवाह में शामिल वधू के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।
21 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये शादी पर खर्च पर किए जाते हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। तिलोई, सिंहपुर व बहादुरुपर के साथ आस पास के के वर वधू सामूहिक विवाह आयोजन में एक साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि तैयारियां की जा रही हैं। विवाह समारोह में वर वधू को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।