विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी के लेदर फुटवियर गोदाम में आग लगने से 45 लाख का नुकसान, फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का आरोप

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:27 PM (IST)

अमेठी के उतलेवा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटेड लेदर फुटवियर के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

HighLights

  1. अमेठी गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग।

  2. सीटेड लेदर फुटवियर को 45 लाख का नुकसान।

  3. फायर ब्रिगेड की देरी पर उद्यमियों ने जताई नाराजगी।

जागरण संवाददाता अमेठी। उतलेवा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीटेड लेदर फुट वियर के गोदाम में शनिवार सुबह करीब दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल स्वरूप ले लिया। आग लगने के कारण करीब 45 लाख का नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

उद्यमी संजय सिंह ने बताया कि उतेलवा सेक्टर स्थित सीटेड लेदर फुटवियर में आग लगने की जानकारी मिली थी। घटना की जानकारी होते ही फायर टीम को सूचना दी गई थी। नजदीक होने के बाद भी फायर ब्रिग्रेड करीब 45 मिनट बाद पहुंची। बताया कि करीब 45 लाख का नुकसान हुआ है।

फायर टीम सूचना के बाद जल्द पहुंची होती तो कम नुकसान होता। उद्यमियों ने मामले को लेकर नाराजगी जताई है। थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस व फायर टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चलती कार आग का गोला बनी, वाहन रोककर चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान