'भगवान उसकी आत्मा को शांति दे'... जिंदा पत्नी की मौत का स्टेटस लगाकर पति ने किया पोस्ट, थाने पहुंचा मामला
पत्नी के किसी युवक से बातचीत करने के शक में पति ने उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर 'स्वर्गवास' होने की टिप्पणी कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
पति ने पत्नी के स्वर्गवास की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली।
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को बुलाया।
पुलिस की समझाइश के बाद पति-पत्नी में समझौता हुआ।
संवाद सूत्र, अमेठी। पत्नी के किसी युवक से बातचीत करने के शक में पति इस कदर नाराज हुआ कि उसने पत्नी की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर उसके स्वर्गवास होने की टिप्पणी कर दी।
इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट देखकर मायके में रह रही पत्नी थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति को थाने बुलाकर फटकार लगाई और समझाया। पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पत्नी को पति के साथ भेज दिया गया।
कोवाली के एक गांव निवासी महिला का विवाह वर्ष 2022 में प्रयागराज निवासी युवक के साथ हुआ था। पत्नी के किसी युवक से बातचीत करने के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके आ गई थी।
पुलिस तक पहुंच गई शिकायत
इसी बीच पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘आज मेरी पत्नी का स्वर्गवास हो गया है, भगवान इसकी आत्मा को शांति दे।’ पोस्ट देखकर पत्नी ने कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की। पुलिस ने पति को थाने बुलाया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया।
कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत मिली थी। पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर के YouTuber राज ग्रोवर की रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में एंट्री, तेज प्रताप और स्वरा भास्कर के साथ आएंगे नजर
