विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में किसानों को अब ई-लॉटरी से मिलेंगे फ्री और सब्सिडी वाले बीज, पोर्टल पर बुकिंग कराना अनिवार्य

Published: Sat, 19 Sep 2026 05:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की नई योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदानित व नि:शुल्क बीज अब ई-लॉटरी से मिलेंगे। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कराना अनिवार्य है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ई-लॉटरी से किसानों को मिलेंगे अनुदानित और नि:शुल्क बीज।

  2. लाभ पाने के लिए कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग अनिवार्य।

  3. गेहूं, सरसों, चना सहित विभिन्न बीजों पर मिलेगा अनुदान।

जागरण संवाददाता, अमेठी। प्रदेश सरकार की नई योजना के तहत किसानों को अनुदान व निश्शुल्क पर उपलब्ध कराए जाते हैं, उनको वर्तमान समय में ई-लॉटरी के माध्यम से वितरण करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए किसानों से पोर्टल पर बुकिंग करने की अपील की गई है, जो किसान अभी तक बुकिंग नहीं कर सके हैं वह जल्द से जल्द करा लें। ऐसा न करने पर वह लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि योजना के तहत किसानों को गेहूं, तोरिया, सरसों, जौ, चना, मटर, मसूर आदि के बीजों को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर बुकिंग करानी होगी। बुकिंग करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण का प्रयोग करने के बाद ही बीज की बुकिंग हो पाएगी।

बुकिंग करने की प्रक्रिया के तहत कृषि विभाग के दर्शन-2 पोर्टल पर बीज मिनीकिट का विकल्प प्रदर्शित होगा, जिस पर क्लिक करने के बाद अप्लाई करने का विकल्प प्रदर्शित होगा। उसके बाद कृषि विभाग का पंजीकरण संख्या, फार्मर आईडी दर्ज करना होगा, ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल पर जाएगा।

ओटीपी अंकित करने के उपरांत बीज मिनीकिट की बुकिंग सभी किसान कर पाएंगें। कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करने के बाद ही अनुदान पर बीज प्राप्त होगा, अन्यथा अन्य किसी भी माध्यम से अनुदान पर बीज प्राप्त नहीं होगा। बीज के अंतर्गत सभी प्रकार के सामान्य बीज, सभी प्रकार के प्रदर्शन एवं सभी प्रकार के संकर बीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, स्कूली बसों में अब महिला कंडक्टर अनिवार्य