विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी डीएम ने छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने, सड़क हादसों को रोकने और अवैध अतिक्रमण हटाने पर दिया जोर

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:53 PM (IST)

डीएम अमेठी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बसों और अन्य वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए।

फिटनेस, जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई

फिटनेस, जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई

HighLights

  1. स्कूली बसों और वाहनों की नियमित जांच के निर्देश।

  2. सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को ब्लैक स्पॉट सुधारें।

  3. अवैध अतिक्रमण हटाने और नियमों के पालन पर जोर।

जागरण संवाददाता, अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अधिकारियों के साथ की। बैठक में स्कूल बसों और अन्य वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। फिटनेस, जरूरी दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई तथा 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

डीएम शशांक चौधरी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूली वाहनों की नियमित जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित हों। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

बैठक में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पाट पर सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग कराई जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के सफर करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। गलत दिशा से आने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।

डीएम ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, क्रेन और कटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बस स्टैंड निर्माण, कमरौली क्रासिंग के चौड़ीकरण, पोल शिफ्टिंग और आबादी वाले क्षेत्रों में ब्लिंकिंग लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एसपी सरवणन टी, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।