विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुतला फूंकने से पहले पुलिस से हुई झड़प

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:16 PM (IST)

अमेठी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन के प्रयास के दौरान पुलिस से झड़प हुई।

गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी।

गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी।

HighLights

  1. अमेठी में यूथ कांग्रेस ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

  2. पुतला दहन के प्रयास में पुलिस से हुई झड़प।

  3. राहुल गांधी के मुकदमे और खड़गे के दौरे पर जताया विरोध।

जागरण संवाददाता, अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पर जुटे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर उतर आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ता जामो तिराहे की ओर पुतला दहन के लिए बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर केंद्र सरकार का रवैया राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जामो तिराहे की ओर बढ़े।

इसी दौरान काफिला में सिविल ड्रेस में शामिल पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। माहौल गरमाने के बाद धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई।

हालांकि गौरीगंज कोतवाल रवि कुमार सिंह, मुंशीगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह व जामो प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने स्थिति पर काबू पाया। विरोध प्रदर्शन में भेटुआ प्रमुख उत्कर्ष शुक्ला, शकील इदरीशी, शुभम सिंह, अवनीश मिश्र सेनानी, सौरभ सिंह, राकेश मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में 13.19 करोड़ की लागत से पांच पुल का होगा निर्माण, शासन से मिली स्वीकृति