विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी के 4 बड़े लिंक मार्गों और 14 ग्रामीण सड़कों पर खर्च होगा ₹8 करोड़, PWD ने जारी किया टेंडर

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:07 PM (GMT+05:30)

अमेठी के तिलोई क्षेत्र में चार बड़े लिंक मार्गों सहित 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण आठ करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

अमेठी के तिलोई का एक लिंक मार्ग। तस्वीर- जागरण

अमेठी के तिलोई का एक लिंक मार्ग। तस्वीर- जागरण

HighLights

  1. तिलोई में 14 ग्रामीण सड़कों का होगा विशेष नवीनीकरण।

  2. आठ करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क मरम्मत कार्य।

  3. पीडब्ल्यूडी ने नवीनीकरण के लिए निविदाएं जारी कीं।

संवाद सूत्र, तिलोई (अमेठी)। विधानसभा के चार बड़े लिंक मार्गों सहित 14 ग्रामीण सड़कों का विशेष नवीनीकरण लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी है।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित गांवों के ग्रामीणों द्वारा खराब सड़कों की शिकायत की जाती रही है। यह सभी मार्ग अगले दो महीने में बन जाएंगे। बताया कि पूरे विधानसभा में अभी 200 से 250 की आबादी वाले कुछ गांव शेष हैं, जो पक्के मार्गों से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी चिन्हित किया गया है।

शीघ्र ही उन चिन्हित गांवों के संपर्क मार्गों का निर्माण क्रमानुसार कराया जायेगा। विशेष नवीनीकरण वाले चार बड़े लिंक मार्गों और दस ग्रामीण मार्गों के बारे में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि इन स्वीकृत मार्गों के विशेष नवीनीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र ही इन मार्गों का नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा।

ग्रामीण लिंक मार्ग, जिनका का होगा विशेष नवीनीकरण

शिवरतनगंज से गोयन सिंदुरिया मार्ग, सेमरौता-हैदरगढ़ मार्ग से जगतपुर संपर्क मार्ग, गोयन से रायपुर खास संपर्क मार्ग, रस्तामऊ-कैनाल पटरी संपर्क मार्ग, कुसुंभी संपर्क मार्ग, जेहटा उसरहा संपर्क मार्ग, रस्तामऊ फूला संपर्क मार्ग, तामामऊ बेरारा संपर्क मार्ग, पाकर गांव संपर्क मार्ग, अरियांवा संपर्क मार्ग, मटेरवा चौराहे से रमई संपर्क मार्ग, बेहटा मुर्तजा संपर्क मार्ग।

करोड़ों की लागत से तीन बड़ी सड़कों का हुआ निर्माण

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि तिलोई क्षेत्र में इन्हौना महराजगंज मार्ग का नवनिर्माण सेमरौता तक 27 करोड़ में, कठौरा सेमरौता मार्ग का चौड़ीकरण और नव निर्माण 18 करोड़ में तथा सिंहपुर तिलोई मार्ग का चौड़ीकरण और नवनिर्माण 14 करोड़ की लागत से कराया गया है। सेमरौता हैदरगढ़ मार्ग के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 24 करोड़ रुपये में कराया गया है। टेढ़ई हजारीगंज का उच्चीकरण और चौड़ीकरण साढ़े नौ करोड़ की लागत से प्रस्तावित है, जिसका टेंडर हो चुका है। जगतपुर और नारायण चक के मध्य गुमिया नाले के पुल का निर्माण सवा करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि तिलोई क्षेत्र के 14 ग्रामीण लिंक मार्ग नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावित मार्गों का मरम्मत अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। मरम्मत की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रहीं हैं।

  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।