विसर्जन के दौरान काफि ले के वाहन भिड़े, छह घायल
अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र के भदसाना गांव की दुर्गा प्रतिमा काफि ले के साथ विसर्जन को जा रही थी त
अमेठी : मोहनगंज थानाक्षेत्र के भदसाना गांव की दुर्गा प्रतिमा काफि ले के साथ विसर्जन को जा रही थी तभी काफि ले के वाहन आपस में भिड़ गए और खड्डे में जा गिरे। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफ र कर दिया।
शुक्रवार को गांव के उत्साही ग्रामीण दो पहिया व चार पहिया वाहनों के काफि ले के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भदमर पुल की ओर जा रहे थे। इसी बीच देवा गांव के निकट अनियंत्रित होकर दो पहिया वाहन आपस में टकरा गए और खड्डे में जा गिरे। दुर्घटना में संदीप तिवारी, राज गुप्ता, अभय सिंह, लवकुश गुप्ता, राम किशोर व बृजलाल घायल हुए। चिकित्सकों ने दो को गंभीर हालत में रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।