32 और मिले कोरोना पॉजिटिव, 26 अस्पताल से डिस्चार्ज
अब तक 1505 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं। गुरुवार को भी 26 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं।
अमेठी : जिले में कारोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी हर दिन जांच में नए-नए केस सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट में 32 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 537 हो गई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2,057 हो गई है।। वहीं अब तक 1,505 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं। गुरुवार को भी 26 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 14, 15, 16 व 17 सितंबर को भेजे गए सैंपल में से 1,497 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1,465 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 26 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस घर पहुंचे हैं। संक्रमित मिले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जहां भी नए केस मिले हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व प्रशासनिक महकमा भी दिन-रात मेहनत कर रहा है।
चलाया गया चेकिग अभियान :
एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। फुरसतगंज में इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र सिंह, गौरीगंज में इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने लोगों से मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। मनमानी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की गई।