आग से दस बीघे गेहूं की फसल राख
फुरसतगंज/जामो (अमेठी): अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणो
फुरसतगंज/जामो (अमेठी): अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटनाक्रम के अनुसार पहली घटना जामो थानाक्षेत्र के उमरपुर गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से शिव बहादुर तिवारी का पांच बीघा, अभिषेक तिवारी का दो बीघा व विवेक तिवारी का ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हा गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मी ने आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। दूसरी घटना फुरसतगंज थानाक्षेत्र के पूरे मिठठू का पुरवा मजरे ब्रम्हनी निवासी राम सुमेर के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हल्ला गुहार सुन मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल कामता प्रसाद ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।