Move to Jagran APP

महिलाओं ने की अवसान मैया की पूजा

अमेठी : गुरुवार को भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर सामूहिक दुरदुरिया क

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:08 AM (IST)
महिलाओं ने की अवसान मैया की पूजा
महिलाओं ने की अवसान मैया की पूजा

अमेठी : गुरुवार को भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई और अवसान मैया की पूजा की।

loksabha election banner

सिंहपुर में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित दुरदुरिया में आसपास के गावों से आई 511 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कई समूह में बंटी महिलाओं ने अवसान माई की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चन के बाद महिलाओं को अवसान माता की कथा सुनाई गयी। दुरदुरिया में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की। दुरदुरिया में शामिल सभी महिलाओं को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उन्हें विदाई दी गई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गीता सिंह, मंडल अध्यक्ष रेखा मिश्रा, किरन, बबिता मिश्रा, मीरा, सावित्री मिश्रा, मंजू देवी आदि मौजूद रही। फुरसतगंज के ग्राम सभा पीढ़ी स्थित तपेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में महा दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीता तिवारी, ऊषा दीक्षित, संगीता तिवारी, आशा पाल सहित महिलाएं मौजूद रही। जगदीशपुर के उतेलवा गाव में कार्यक्रम संपन्न हुआ। रजनी तिवारी, गंगा देवी, नीलम मिश्रा, कमता पाल, सुनीता विश्वास सहित कई महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। बाजारशुकु ल कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रागण में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा की सदस्य उपमा सरोज के नेतृत्व में आयोजित दु:ख दुरिया कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी शुक्ला, नीलम सिंह, ललिता शर्मा, सुनीता कौशल, साबित्री देवी, बेबी शुक्ला, गायत्री यादव व छबिराजी पासी शामिल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.