विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षा के साथ ही मंदिरों की स्वच्छता पर भी फोकस

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Mar 2017 11:50 PM (IST)

अमेठी : पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शनिवार को जिले के देवी मंदिरों में पहुंच मां का दर्शन कि

सुरक्षा के साथ ही मंदिरों की स्वच्छता पर भी फोकस
सुरक्षा के साथ ही मंदिरों की स्वच्छता पर भी फोकस

अमेठी : पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शनिवार को जिले के देवी मंदिरों में पहुंच मां का दर्शन किया और नवरात्र को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। देवी मंदिरों का भम्रण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को सुरक्षा के साथ मंदिर परिसर की स्वच्छता पर भी फोकस रखने का निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों पर आने वाली भीड़ की सुरक्षा के साथ पुलिस अगर थोड़ी और सक्रियता बरते तो मंदिर परिसर साफ रखा जा सकता है। मंदिर परिसर साफ व स्वच्छ होने से सभी आने वाले मां के भक्तों को भी सुकून मिलेगा और सभी को अच्छा भी लगेगा। स्वच्छता के लिए पहल तो किसी न किसी को करनी ही होगी। थानों के साथ ही हम नवरात्र में मंदिरों को स्वच्छ बनाकर समाज को एक सही संदेश दे सकते है। अवसर है और मिले हुए अवसर को खोना नहीं चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने गौरीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गन भवानी धाम व माता मवई धाम मंदिर के साथ ही बूढ़न माता मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को नवरात्र को देखते हुए सबकुछ दुरुस्त करने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि स्वच्छता व सुरक्षा में कहीं अगर खामी दिखी को सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक के साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी मां की चौखट पर पहुंच मां का दर्शन किया और व्यवस्थाओं को देखा।

-देवी मंदिरों में शुरू हुई तैयारी

जिले के देवी मंदिरों ने नवरात्र को देखते हुए तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का कार्य हो रहा है। नवरात्र में मां दुर्गन भवानी धाम, बूढ़न माता मंदिर, माता मवई धाम, कालिकन धाम, शमसेरियन धाम, अवहोरवन धाम मंदिर सहित जिले में दो दर्जन से अधिक मां के ऐसे मंदिर हैं। जहां नवरात्र के दिनों में भक्तों का रेला उमड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।