बांटे उपहार, मनाई खुशी
अमेठी,जागरण संवाददाता: कैबिनेट मंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर गरीबों को कपड़े मिठाई व मोमबत्ती वित
अमेठी,जागरण संवाददाता: कैबिनेट मंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर गरीबों को कपड़े मिठाई व मोमबत्ती वितरित किया।
कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अपने आवास पर हजारों गरीबों को कपड़े मिठाई वितरित किया। गुरुवार को क्षेत्र के लोगों को मंत्री ने अपने गाव परसावा में सम्मानित किया। गाव के बूढ़े बुजुर्ग व महिलाओं को भी मंत्री ने सम्मानित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं व पार्टी के लोगों को भी सम्मानित किया। कहा कि अपने घर में अपने लोगों के बीच दीपावली मनाने में बेहद सुखद अनुभूति होती है। कार्यकर्ता और क्षेत्र में सदैव उजाला रहे। लोगों का विकास हो अमेठी का उत्थान हो यही प्रयास है। इस बार इस प्रयास को और तेज किया जाएगा। यही संकल्प है। कार्यक्रम का संचालन रमाशकर प्रजापति ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पिन्टू, रमाशकर सिंह,राम सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मो. आरिफ खान,पिंटू सिंह भीमी,शंभू यादव ,विजय पाल उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
वृद्ध हाकरों को बांटे उपहार
वृद्ध हाकरों को दीपावली के अवसर पर उपहार बाटा गया। गुरुवार को सन्ने लाइब्रेरी की तरफ से हाकरों को उपहार बाटा गया। उपहार पाकर वे सभी खुश नजर आये।
बांटी मिठाई
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने आवास पर शहर के गरीबों को मिठाई कपड़े वितरित किए। उन्होने कहाकि दीवाली पर्व पर गरीबों के घर खुशहाली रहे। यही प्रयास किया जाता है।