विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को झटका, जम्मू-कटरा की सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:02 PM (IST)

शारदीय नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे वेटिंग लिस्ट 150 के पार पहुंच गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 150 पार।

  2. नवरात्रि, दशहरा, दिवाली के कारण यात्रियों की भारी भीड़।

  3. अकबरपुर स्टेशन से कई शहरों की ट्रेनों में भी वेटिंग।

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। शारदीय नवरात्रि पर माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को टिकट नहीं मिल रहा है। नवरात्र पर जम्मू-कटरा जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है। यही हाल अकबरपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली, मुंबई, बिहार, पंजाब, कोलकाता,महाराष्ट्र,राजस्थान जाने वाली ट्रेनों का भी है।

सियालदह एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल और मऊ एक्सप्रेस में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है।

क्या है लोगों का कहना

शनिवार सुबह 11 बजे अकबरपुर स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर पर मिले यात्री रमेश गुप्ता ने बताया कि नवरात्र पर परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने का प्लान था। एक हफ्ते से टिकट के लिए काउंटर और ऑनलाइन ट्राई कर रहा हूं,

लेकिन हर ट्रेन में 120 से 150 वेटिंग दिखा रहा है। काउंटर पर भी नो-रूम बताया जा रहा है। शहजादपुर की सुनीता वर्मा ने कहा कि हर साल नवरात्र में वैष्णो देवी का दर्शन करने जाती हूं। इस बार बेटी ने भी व्रत रखा है। सोचा था दर्शन कराएंगे, लेकिन टिकट ही नहीं मिल रहा। तत्काल में भी कोशिश की, नहीं मिला।

अनारक्षित टिकट काउंटर के पर्यवेक्षक बृजेश यादव ने बताया कि नवरात्र और दशहरा-दीपावली को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है, जिसकी वजह से ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। त्योहार बाद ही सीटें कुछ हद तक खाली मिलेंगी। इसके लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर घर की राह होगी आसान: रेलवे ने चलाईं 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग