सुरेंद्र मांझी हत्याकांड: मुख्य आरोपी चंदू मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमचंद उर्फ चंदू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। टांडा ...और पढ़ें

टांडा में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार सुरेंद्र मांझी हत्याकांड के आरोपित प्रेमचंद उर्फ चंदू को घायलावस्था में लेकर जाते पुलिसकर्मी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सुरेंद्र माझी हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त प्रेमचंद उर्फ चंदू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित चंदू के टांडा में नेशनल हाईवे पर होने की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान चंदू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदू के बाएं पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने उसे सीएचसी टांडा पर भर्ती कराया है। आरोपित की जेब से फर्नीचर व्यवसाय सुरेंद्र मांझी की हत्या के बाद लूटी गई चेन तथा 64 हजार रुपये भी बरामद हुआ है। चंदू के पास से ही दूसरे मृतक अरविंद प्रजापति का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
सुरेंद्र मांझी के मोबाइल को तोड़ दिया था
चंदू ने बताया कि हत्या के बाद सुरेंद्र मांझी के मोबाइल को तोड़ दिया गया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि सुरेंद्र मांझी की हत्या उसने अरविंद के साथ मिलकर की थी। चंदू ने बताया कि पेड़ दिखाने के बहाने सुरेंद्र को बुलाकर लूट की नीयत से उसने तमंचा दिखाया था। तभी सुरेंद्र ने अपने बचाव में धक्का−मुक्की की और तमंचा गिर गया। इस बीच अरविंद ने फावड़े से सुरेंद्र पर वार कर दिया था। उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ दोनों रुपये और चेन लेकर भाग गए।
अरविंद की मौत को लेकर चंदू ने कुछ नहीं बताया
हालांकि अभी तक अरविंद की मौत को लेकर चंदू ने कुछ भी नहीं बताया है। जबकि सुरेंद्र की हत्या के बाद चंदू और अरविंद साथ निकले थे, लेकिन अरविंद का शव दूसरे दिन मिला था। बताते चलें कि टांडा में ही सुरेंद्र की हत्या होली के एक दिन पहले मंगलवार को हुई थी, जबकि हत्यारोपित अरविंद प्रजापति का होली के दिन सुबह बरामद हुआ था।
अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र की हत्या में आरोपित प्रेमचंद उर्फ चंदू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है उसे कस टांडा में भर्ती कराया गया है। शीघ्र इससे घटना की पूछताछ की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।