मधुमक्खी पालन पर यूपी सरकार दे रही 40 प्रतिशत अनुदान, सब्सिडी से किसानों की बढ़ेगी इनकम
किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए अंबेडकरनगर में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिस पर यूपी सरकार 40% अनुदान दे रही है।

मधुमक्खी पालन पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान।
HighLights
मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 40% अनुदान।
3.20 लाख की यूनिट पर 1.28 लाख रुपये सब्सिडी।
ऑनलाइन आवेदन कर किसान उठा सकते हैं योजना का लाभ।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। खेती-किसानी में लगे किसानों की आर्थिक समृद्धि में मधुमक्खी (मौन) पालन मददगार साबित होगा। इसके लिए अनुदान से धनराशि मुहैया कराई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि किसानों से पालन कराने की तैयारी में विभाग जुट गया है।
यदि लोगों ने रुचि दिखाई तो मधुमक्खी पालन के जरिए उत्पादित होने वाले शहद से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। यूनिट स्थापना पर शासन से भारी-भरकम अनुदान राशि भी दिया जाएगा।
मधुमक्खियों का पालन कर दिया जाय तो शहद से होने वाली आमदनी से आर्थिक स्थिति सुधरते देर नहीं लगेगी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
पेड़-पौधों से लेकर घरों मकानों पर यूनिट की स्थापना की जा सकती है। 3.20 लाख रुपये यूनिट के हिसाब से लागत आएगी। इसमें 1.28 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
मधुमक्खी पालन के लिए आठ-आठ फ्रेम के 50-50 बाक्स की मौन पालन यूनिट लगाने में कुल लागत 3.20 लाख रुपये लाभार्थी को 40 प्रतिशत यानी 1.28 लाख रुपये अनुदान उनके बैंक खाते में दिया जाएगा। बताया कि जिले में दो यूनिट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर लाभ दिया जाएगा।
