विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में अब डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना होगा पूरा, 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत मिलेगी फ्री मार्गदर्शन की सुविधा

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:46 PM (IST)

हरदोई के संडीला में 'प्रोजेक्ट उड़ान' का शुभारंभ किया गया है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 8 से 10 ...और पढ़ें

ग्रामीण बच्चों फ्री में कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।

ग्रामीण बच्चों फ्री में कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।

HighLights

  1. संडीला में 'प्रोजेक्ट उड़ान' का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

  2. कक्षा 8-10 के छात्रों को निःशुल्क मार्गदर्शन मिलेगा।

  3. डॉक्टर-इंजीनियर बनने का सपना होगा पूरा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर करियर की तैयारी का अवसर देने के लिए संडीला में प्रोजेक्ट उड़ान की शुरुआत की गई। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ किया।

परियोजना के तहत कक्षा आठ, नौ और 10 के विद्यार्थियों को पूरी तरह निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा। खासकर डॉक्टर और इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखने वाले विद्यार्थियों को इससे लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्रधानाध्यापिका मुमताज बेगम ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और समूह गान प्रस्तुत किया। इसके बाद बीईओ ने फीता काटकर प्रोजेक्ट उड़ान का औपचारिक शुभारंभ किया।

डॉ. बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि प्रोजेक्ट उड़ान विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने और लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। निशुल्क मार्गदर्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से योजना से जुड़कर इसका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूनम सिंह, दुर्गेश, विक्रांत कुमार, संरक्षा सिंह, संजीव बघेल सहित शिक्षक, अभिभावक और छात्राएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें- अब पर्ची से पहले गन्ना किसान घर बैठे देख सकेंगे सट्टा-कैलेंडर, एप पर मिलेगी पूरी जानकारी