खतरे का निशान छूने का बेताब घाघरा नदी
टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी खतरे के निशान को छून
टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी खतरे के निशान को छूने को बेताब है। नदी का जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान 92.730 मीटर से मात्र 49 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। नदी का जल स्तर बढ़ने से दो धाराओं के मध्य बसे मांझा उल्टहवा गांव के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई है। उक्त गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि गांव की सोती में पानी पहुंच गया है। फिलहाल अभी कोई खतरा नहीं है। नदी नगर के मुबारकपुर में मांझी टोला के उत्तर वार्ड नंबर पांच में आबादी की तरफ भूमि को काट रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल नदी के कटान से अभी कोई खतरा नहीं है। तहसीलदार मेवालाल ने बताया कि प्रशासन नदी की बाढ़ से सतर्क है। बाढ़ चौकियां बना ली गयी है। गोताखोरों को भी सतर्क किया गया है। राहत एवं बचाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। वहीं गत शनिवार की शाम झमाझम हुई बारिश से रातभर ही मौसम सुहाना रह सका और रविवार को सुबह से ही चटख धूप खिलने के बाद तापमान में उछाल आया है। मौसम में घुली नमी के गायब होने के साथ ही गर्मी और उमस ने डेरा डाल दिया। रविवार को जिले का तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश होने का अनुमान लगाया है।