तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट
अंबेडकरनगर : धान के फसल का अवशेष जलाते समय पास में लगे गन्ने के खेत में आग लगने से लगभग तीन
अंबेडकरनगर : धान के फसल का अवशेष जलाते समय पास में लगे गन्ने के खेत में आग लगने से लगभग तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। जब तक ग्रामीण उसे बुझाने की मशक्कत करते तब तक फसल जलकर नष्ट हो गई।
हंसवर थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी विपिन नायक पुत्र स्व. राधेकृष्ण नायक का सेमउरपुर खानपुर में तीन बीघा गन्ना का फसल लगाए थे। बगल स्थित साधु यादव पुत्र राम लखन यादव के पुत्र ने कटी धान की फसल का अवशेष जला रहे थे। लापरवाही के चलते आग गन्ने की फसल में पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने फसल जलने की सूचना भू-स्वामी को दिया। भू-स्वामी विपिन ने मौके पर पहुंचकर तत्काल हंसवर पुलिस व अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी। अग्निशमन की गाड़ी पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक लगभग तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।