Move to Jagran APP

नेताजी के नारों से युवाओं में जागता जोश

अंबेडकरनगर : महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद क

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 09:40 PM (IST)
नेताजी के नारों से युवाओं में जागता जोश

अंबेडकरनगर : महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक शिक्षण संस्थाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं में विविध आयोजन हुए। राजनीतिक दलों ने भी आजादी में उनके निर्णयक योगदान को नमन किया। नेताजी को श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ ही उनके जीवन से परिचित कराने को गोष्ठी व कार्यक्रम आयोजित हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ यादव, सचिव शिवप्रसाद ¨सह ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ताराकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस का साहस हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। हम उनकी जयंती पर इस महान शख्सियत को नमन करते हैं। पूर्व अध्यक्ष डीपी ¨सह ने बताया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस नारे के बाद सभी जाति और धर्म के लोग खून अभी भी उबाल आता है। आजाद ¨हद फौज ने अंडमान निकोबार दीप समूह, नागालैंड और मणिपुर में आजादी का झंडा लहराया। नेताजी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद ¨हद फौज का गठन किया। महेंद्र ¨सह ने संबोधित करते हुए बताया कि 1920 में प्रतिष्ठित ब्रिटिश सरकार के प्रतिष्ठित आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद भी उन्होंने पर नौकरी नहीं की। भारत लौटकर चितरंजन दास के साथ जुड़ गए, और युवा सुभाष उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। 1921 में ¨प्रस ऑफ वेल्स के भारत आगमन का उन्होंने विरोध किया था। नेताजी ने देश को एक साथ आजाद कराने की मांग रखी थी। इस दौरान प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, आनंद ¨सह, श्रीप्रकाश ¨सह, सुनील श्रीवास्तव, भरत राज यादव, जगदीश ¨सह, राघव शरण त्रिपाठी, अवधेश प्रताप ¨सह, महब ब आलम, आनंद द्विवेदी, कर्मचंद यादव सहित आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।कांग्रेस जिला कार्यालय पर भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

----------------

-स्वतंत्रता सेनानी परिषद ने दी श्रद्धांजलि-

अंबेडकरनगर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण परिषद ने नेताजी की जयंती को धूमधाम से मनाया। परिषद के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा और सचिव शिव सहाय त्रिपाठी द्वारा किए गए आयोजन की अध्यक्षता मारकंडेय ने किया। इस मौके पर नगरपालिका अकबरपुर की अध्यक्ष सरिता गुप्ता और मनोज गुप्त ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी कुर्बानियों को याद करते हुए इसे अक्षुण बनाए रखने का संकल्प लिया। यहां रामचंदर लोहिया, महेंद्र कुमार मौर्य, जयराम यादव, अजय कुमार, भरतराम शर्मा, रामरतन सावंत और मोहम्मद खलील आदि उपस्थित रहे।

----------------

-सरकारें आज भी नेताजी से डरती हैं :

अंबेडकरनगर : सरकारें आज भी सुभाषचंद्र बोस से ड़रती हैं, इसी लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा की सरकार भी उनके हत्या की गुत्थी नहीं सुलझाना चाहती है। जनता को समझना चाहिए की आज की सरकार भी जनता की हितैषी नहीं है। भाजपा की सरकार तो जड़ से ही शिक्षा को कमजोर कर दे रही है। यह बातें सदर विधायक बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर मुख्यवक्ता के रूप में कजरी जमालुद्दीनपुर गांव अकबरपुर में

सुभाषचंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में कही। बाल शिक्षा निकेतन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रचार्य जियालाल वर्मा व संचालन शत्रुघन यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा, र¨वद्र उपाध्याय, रामरतन गुप्त प्रधान, बालमुकुंद धुरिया, देव ंद्र भाष्कर, प्रवीण शर्मा, बादशाह खॉ, सोभई राजभर, रामकेवल राजभर, मंशाराम राजभर, जग्गीलाल राजभर, महेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। मुलायम ¨सह यादव महिला पीजी कालेज जलालपुर सुभाष जयन्ती पर सपा के वरिष्ठ नेता फूलचन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष राजितराम यादव आदि।

संसू, जहांगीरगंज : आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रघुवंश पारसनाथ सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर देवरिया पंडित में कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी के कार्यों को याद किया गया साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की अपील भी की गई। इस दौरान बच्चों ने देवरिया बाजार में पदमार्च किया। इसे प्रबंधक श्रीप्रकाश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हरिराम शुक्ला, संतोष उपाध्याय, शरद मिश्र, वीरेंद्र प्रताप, निरुपमा, रेखा, पुष्पा, पद्मावती आदि शामिल रहे। जनसेवा समिति के तत्वावधान में नेताजी की जयंती जहांगीरगंज कस्बे के नरियांव बावली चौक में मनाई गई। वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण चंद्र पांडेय तथा संचालन अशोक पांडेय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी आलापुर राजमुनि यादव ने कहा कि असंख्य युवाओं को देशभक्ति के लिए नेताजी ने प्रेरित किया। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता के लिए हुये आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका रही। पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के आयोजक राधाकृष्ण जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संसू, टांडा : नेताजी की जयंती अधिवक्ता संघ ने धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया। अधिवक्ता संघ भवन में उनके चित्र पर अध्यक्ष राम ¨सगार यादव के द्वारा माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की शुरुआत करते हुए पूर्व अध्य्क्ष महेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता समाज महापुरुषों की जयंती मना कर याद कर रहा है। अन्यथा राजनैतिक दल निहित स्वार्थ में जाति धर्म, संप्रदाय के नाम पर देश के महापरुषों को भी बांट दिए। नेताजी की देश के लिए किये गये त्याग से हमे सीख लेने की जरूरत है। प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि नेता जी ने देश को आजाद कराने के लिए जो बलिदान दिया है उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। पूर्व महामंत्री रक्षाराम वर्मा ने सभी महापुरुषों की जयंती आयोजित करने की बात कही। यहां महेंद्र कुमार मिश्रा, मोहम्मद अकबर, अर¨वद कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन का संचालन अजय प्रताप श्रीवास्तव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.