Move to Jagran APP

भाजपा के झूठ वादों का पर्दाफाश करने को जनता तैयार : नरेश उत्तम

कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादों पर बनी थी। जनता अब जान चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 10:36 PM (IST)
भाजपा के झूठ वादों का पर्दाफाश करने को जनता तैयार : नरेश उत्तम
भाजपा के झूठ वादों का पर्दाफाश करने को जनता तैयार : नरेश उत्तम

अंबेडकरनगर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार को जिले में खेत-खलिहान-किसान बचाओ यात्रा लेकर पहुंचे। उनसे हाथ मिलाने को युवा कार्यकर्ता आतुर दिखे। इसके चलते शनिवार दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। जनपद की सरहद से ग्रामीणांचल तक आयोजित जनसभाओं में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादों पर बनी थी, जिसे सब जान चुके हैं। अब झूठ का पर्दाफाश करने को जनता तैयार है। पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने कहा कि जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. आशीष पांडेय दीपू ने कहा कि 2022 के चुनाव की दिशा नौजवान तय करेगा।

जिला मुख्यालय स्थित पटेलनगर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 70 साल के शासन काल में कांग्रेस ने किसानों के साथ जो किया, वही भाजपा सरकार भी कर रही है। किसान अपनी उपज का 92 फीसद धान और 94 फीसद गेहूं नहीं बेच सके। खाद्य पदार्थों की महंगाई के अलावा बिजली के बढ़े दामों से किसान व आमजन बेहाल है। उन्होंने सपा शासन काल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश की सरकार बनाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथों में हैं, इससे बेरोजगारी बढ़ी है। एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। जिला महासचिव मुजीब अहमद ने कहा, अब मजदूर, नौजवान और किसान जाग चुका है, सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। जनसभा में जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा लक्ष्मी नाथ कश्यप, जिला उपाध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह, आनंद वर्मा, सुभाष चंद्र यादव, जंगबहादुर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र यादव, जगदीश राजभर, प्रतिमा यादव, इंद्रजीत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी कटेहरी रघुविदर सिंह यादव, पवन यादव, जिलाध्यक्ष प्रबुद्ध सभा वीरेश पांडेय, मुकेश सिंह, श्याम नारायण यादव, प्रतीक मौजूद रहे।

इल्ति़फातगंज : पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी की अगुआई में कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के इल्ति़फातगंज में एक विद्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नौजवानों से रोजगार छीना जा रहा है। ऐसी सरकार को बदलना होगा। बंद हो रहे लघु उद्योगों को बचाने की जरूरत है। इस दौरान नंदू वर्मा विधायक हरदोई, नरेंद्र वर्मा, अंकुर माझी, अमित पांडेय, उत्तम चौधरी, कुंदन यादव, वैभव पांडेय, धर्मेंद्र यादव, रघुनाथ यादव, मो. अरशद सिद्दीकी, गंगाराम कनौजिया, रामस्वरूप, दयाराम दुबे, अंबरीश दुबे, सतेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह, ओम प्रकाश निषाद, सोनू पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.