Move to Jagran APP

रंगोली प्रतियोगिता में उकेरी कलाकृतियां

अंबेडकरनगर : नवीन बाल विद्या मंदिर जहांगीरगंज में रंगोली प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:36 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में उकेरी कलाकृतियां
रंगोली प्रतियोगिता में उकेरी कलाकृतियां

अंबेडकरनगर : नवीन बाल विद्या मंदिर जहांगीरगंज में रंगोली प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीपावली का आगाज किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कक्षाओं की छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। दीपावली पर्व के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अपनी कलाकृतियों की रंगोली सजाई। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं अंजली, शीला , साक्षी, नमिता, ज्योति पूजा आदि नें प्रथम स्थान तो सलोनी ¨सह, सुधा, रोली, उषा, सीमा आदि ने द्वितीय तथा वंदना, पूजा, आरती, प्रिया, प्रियंका आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में बाजी मारी। संध्या ¨सह, संदीप अंकुर ¨सह, मयंककेश पांडेय, विनोद ¨सह, संतोष, मंजू, राखी, साइना, नेहा, कुसुम आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।किछौछा : सीताराम ¨सह महाविद्यालय साबुकपुर में रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण एवं सामाजिक परिकल्पनाओं को प्रेरित करते हुए बनाई गई रंगोली में गणित के विभिन्न आकृतियों का सरल एवं रोचक तरीके से प्रयोग कर आकर्षण रंगोली बनाए जाने पर निरीक्षक टीम ने छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा उकेरी गई कलाकृतियों की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. राम जन्म प्रजापति ने उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया तथा बीटीसी विभागाध्यक्ष राजेश ¨सह ने प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित की। महाविद्यालय प्रवक्ता चंद्रमौलि मिश्रा, महेंद्र कुमार वर्मा, रीना तिवारी, दिव्या पटेल, रागिनी ¨सह, गुड़िया सोनी, मंजू यादव, अनीता, आसमा खातून, पूजा, ममता, हर्षिता, महिमा साहू, ज्योति ¨सह, नीलम, कविता देवी, अंशु वर्मा, निकहत फात्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.