Move to Jagran APP

राम ने कुंभकर्ण व रावण को मारा, विभीषण का राज्याभिषेक

-जिले में जगह-जगह हो रहा आयोजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे लोग

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:00 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
राम ने कुंभकर्ण व रावण को मारा, विभीषण का राज्याभिषेक
राम ने कुंभकर्ण व रावण को मारा, विभीषण का राज्याभिषेक

अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक के जमुनीपुर में चल रही रामलीला मंचन के छठवें दिन कलाकारों ने विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकर्ण, अहिरावण वध, राम कलेवा का मंचन किया। दिन में मेले के बीच रावण का पुतला दहन तथा भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा।

loksabha election banner

सुषेण वैद्य के इलाज के बाद लक्ष्मण ठीक होकर युद्ध के मैदान में पहुंचे। यहां हुई लड़ाई में लक्ष्मण के हाथों मेघनाथ मारा गया। इसके बाद राम के हाथों कुंभकर्ण और रावण मारा गया। राम ने विभीषण का राज्याभिषेक कर उसे लंका का राजा बनाया। इसके बाद श्रीराम अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण व हनुमान के साथ अयोध्या लौट आए। लोगों ने आतिशबाजी व दीप जलाकर खुशियां मनाई। संचालन साधू वर्मा ने किया। समिति अध्यक्ष रामजीत वर्मा, राजमन साहू, सपा नेता रामकृष्ण वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, अरविद वर्मा, रणजीत वर्मा, त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा, आशाराम, रामजी वर्मा, केशवराम आदि ने सहयोग प्रदान किया। महुवारी में रामलीला का शुभारंभ

टांडा विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू ने शुक्रवार को महुवारी गांव में रामलीला का उद्घाटन किया। कहा कि रामलीला का उद्देश्य केवल अभिनय मात्र नहीं, बल्कि इसको अपने जीवन में अमल करना है। तेजस्वी जायसवाल, विजयपाल, संदीप मांझी, सचिन, अभिषेक गुप्त, बृजेश वर्मा, दीपू मिश्र, मनीराम यादव, राकेश गौड़, सतीश मोदनवाल, दीपक उपाध्याय, मनोज यादव, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.