अम्बेडकरनगर में पटरी में दरार से रेल संचालन प्रभावित
अम्बेडकरनगर के जाफरगंज रेलवे स्टेशन के पास आज गैंगमैन ने रेल की पटरी में दरार देखी। जिसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद रेल प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:54 PM (IST)
अम्बेडकरनगर (जेएनएन)। रेल की पटरियों पर ठंड का असर दिखने लगा है। आज जिले के जाफरनगंज के पास पटरी में दरार पडऩे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
अम्बेडकरनगर के जाफरगंज रेलवे स्टेशन के पास आज गैंगमैन ने रेल की पटरी में दरार देखी। जिसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद रेल प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। पटरी को वहां पर दुरुस्त करने के बाद सभी ट्रेन को कॉशन देकर धीमी गति निकाला जा रहा है। अम्बेडकरनगर जिले में आज फैजाबाद- वाराणसी रेल मार्ग पर जाफरगंज रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन में फ्रेक्चर देखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें