प्रतिमा यादव दिल्ली में बिखेरेंगी गायिकी का जलवा
अंबेडकरनगर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अयोध्या पर्व मे
अंबेडकरनगर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अयोध्या पर्व में अपनी लोक गायकी का जलवा बिखेरने के लिए आगामी 4, 5, एवं 6 जनवरी को जिले की प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा यादव दिल्ली जाएंगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में हमारी पूरी 10 सदस्यों की टीम वहां जाएगी। जिसमें अयोध्या पर्व से संबंधित गायकी का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम भक्तिधारा पर आधारित प्रभु श्रीराम जी से संबंधित जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, वन गमन, वन आगमन, दीपोत्सव, होरी, कजरी की नृत्य और गीत की संगीतमय प्रस्तुति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में किया जाएगा। बताया कि यह सरकार द्वारा एक सराहनीय काम है जिससे गांव की छिपी प्रतिभा को एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। इसमें अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई मेहमान शिरकत करेंगे।