घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
जैतपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 10:59 PM (IST)
अंबेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। गुरुवार दोपहर में किशोरी घर पर अकेली थी।
परिजन खेत में धान की कटाई करने गए थे। इसी बीच पड़ोस का युवक अभिषेक घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। परिजनों के घर आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, घर में घुसकर पिटाई व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें