मामूली विवाद में बालिका को पीटा
अंबेडकरनगर : छप्पर रखने के विवाद में दबंग ने ननिहाल आई बालिका की पिटाई कर दी। हमले
अंबेडकरनगर : छप्पर रखने के विवाद में दबंग ने ननिहाल आई बालिका की पिटाई कर दी। हमले में बालिका घायल हो गई। पुलिस ने मामा की तहरीर पर हमलावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मामला उक्त थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का है। गांव निवासी शेरअली पुत्र शौकत अली गत रविवार को घर के बाहर छप्पर लगा रहे थे। जिसका पड़ोसी संजय ¨सह ने विरोध जताया। कहासुनी से शुरु हुआ विवाद बढ़ा तो संजय ¨सह हमलावर को गए। संजय ने पहले शेरअली पर हमला किया। लेकिन उनकी पत्नी के बीच में आ जाने पर वह पीछे हट गए। इसके उपरांत वह करीब में सो रही शेरअली की भांजी महक पर हमला कर दिया। हमले में महक के सिर में चोट आई है। पीड़ित शेरअली की तहरीर पर पुलिस ने संजय ¨सह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।