PM Kisan Samman Nidhi: आज किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, पैसा अटक जाए तो यहां करें शिकायत
आज किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिलेगी। पीएम मोदी 2-2 हजार रुपये भेजेंगे।

PM Kisan Samman Nidhi | पीएम किसान सम्मान निधि।
HighLights
अंबेडकरनगर के 3.64 लाख किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त।
ई-केवाईसी, भूलेख सत्यापन अनिवार्य; अन्यथा रुक सकती है निधि।
पीएम मोदी गुजरात से किस्त जारी कर किसानों को संबोधित करेंगे।
जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। (PM Kisan Yojana) दीपावली के एक सप्ताह पहले शुक्रवार को किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पहुंचेगी। गत 20 जून को सम्मान निधि का लाभ तीन लाख 50 हजार 715 किसानों मिला था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 64 हजार हो गया है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछली बार से अबकी लगभग 14 हजार पात्रों के नाम योजना में शामिल किए गए। फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, भूलेख सत्यापन, लंबित एनपीसीआइ कराना अनिवार्य होगा, तभी इस बार सम्मान निधि की धनराशि मिलेगी।
हालांकि, विभाग द्वारा भेजे गई किसानों की संख्या पोर्टल पर लाक कर दी गई है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों की संख्या अब चार लाख 22 हजार 721 हो गई है। इन सभी किसानों का पंजीयन कृषि विभाग के पोर्टल पर दर्ज है। इसमें कुछ किसानों ने ई-केवाइसी की प्रक्रिया नहीं पूरी की है और कुछ की फार्मर रजिस्ट्री भी अटकी है।
यह भी पढ़ें- पीएम सम्मान निधि: यूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त, 30 अक्टूबर को खाते में आएगा पैसा
कृषि भवन एवं ब्लॉकों पर किसान सुनेंगे पीएम का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी शहर से जारी करेंगे। साथ ही किसानों को संबोधित भी करेंगे। इस संबोधन का सजीव प्रसारण जिले के सभी ब्लाकों के सभागारों एवं उप निदेशक कृषि कार्यालय में किया जाएगा।
शुक्रवार को सम्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगी। सजीव प्रसारण में पीएम के संबोधन के साथ खेत बचाओ अभियान के तहत भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, उपकृषि निदेशक
पीएम मोदी जारी करेंगे 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9:30 बजे गुजरात के बनासकांठा में में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' प्रयोगशाला और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' पशु फार्म का दौरा करेंगे।
-1773386433956.jpg)
किन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा?
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ उठा रहे किसानों को समय-समय पर अपनी डिटेल चेक कर लेनी चाहिए कि उनके पीएम खाते में सभी जानकारी सही हो और कुछ छूटा ना हो। अगर आपकी e-KYC नहीं हुई है तो आपका पैसा फंस सकता है।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 30 अक्टूबर को इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2-2 हजार, स्टेटस चेक करें आपका पैसा आएगा या नहीं?
अगर आपका पैसा अटक जाए तो क्या करें?
अगर किसी कारण आपका पैसा नहीं आता तो आपको घबराने की जरूरत नहीं। पैसा न आने पर आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि शिकायत करें कहां? तो जवाब है कि आप इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 011-23381092 पर कॉल करके कर सकते हैं। यहां आप अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी शिकायत कर सकते हैं।
