आशाओं का बढ़े मानदेय और मिले पेंशन
अंबेडकरनगर : मानदेय बढ़ोतरी, पेंशन की मांग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आशा व आशा
अंबेडकरनगर : मानदेय बढ़ोतरी, पेंशन की मांग सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आशा व आशा संगिनी संघ की जिला इकाई ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। संघ की जिलाध्यक्ष मीरा ¨सह ने कहा कि आशा एवं संगिनी स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी हैं। बिना इनकी मदद से स्वास्थ विभाग का कोई भी योजना ग्रामीण स्तर तक नहीं पहुंच सकता। इसलिए सरकार को भी आशा को कम से कम 18 हजार तथा आशा संगिनी को 24 हजार प्रतिमाह वेतन भुगतान दिया जाए। कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआई तथा पेंशन के दायरे में लाया जाए। जिला कोऑर्डिनेटर अर्चना प्रजापति ने कहा कि अनुभवी आशा व आशा संगिनी को टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाए। उम्र का बंधन समाप्त कर योग्यताधारी को एएनएम पद पर पदोन्नत दिया जाए। जिला मंत्री विनोद कुमारी पांडेय ने कहा अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए सफल यात्रा के लिए यात्रा भत्ता का भी भुगतान सरकार को देना चाहिए। संगठन ने पांच सूत्री मांग जल्द पूरा नहीं होने पर आगामी तीन फरवरी को होने वाले पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। धरने में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। यहां सरोज वर्मा, साधना ¨सह, नीलम ¨सह, सुमित्रा, कंचन शुक्ला, रूबिया खातून, उर्मिला, सुनीता आदि आशा व आशा संगिनी मौजूद रहीं।