विवाद सुलझा, पूर्व में निर्धारित मार्ग से निकलेगा ताजिया
के बीच से प्रत्येक वर्ष ताजियादार ताजिया ले जाते है। इसका ग्रामीण विरोध करते आ रहे है। मुहर्रम माह शुरू होने के साथ ही एक बार फिर ग्रामीणों और ताजियादारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद गहराता जा रहा था। उपजिलाधिकारी एमपी सिंह क्षेत्राधिकारी आरपी राय थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज हिथुरी दाउदपुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पहले विवादित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत ग्रामीणों और ताजियादारों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी हासिल किया। इसके बाद विवा
अंबेडकरनगर : अलीगंज थाना क्षेत्र के हिथुरी दाउदपुर गांव में ग्रामीणों और ताजियादारों के बीच चला आ रहा रास्ते का विवाद सुलझ गया है। यहां काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के खेतों के बीच से प्रत्येक वर्ष ताजियादार ताजिया ले जाते हैं। इसका ग्रामीण विरोध करते आ रहे हैं। मुहर्रम माह शुरू होने के साथ ही एक बार फिर ग्रामीणों और ताजियादारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद गहराता जा रहा था। उपजिलाधिकारी एमपी सिंह, क्षेत्राधिकारी आरपी राय, थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज हिथुरी दाउदपुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पहले विवादित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके उपरांत ग्रामीणों और ताजियादारों से उनकी समस्याओं के बावत जानकारी हासिल किया। इसके बाद विवाद का सुलह समझौते के बाद माध्यम से निस्तारण कराया।