विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार रुकी वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, लोको पायलट का भव्य स्वागत

Published: Fri, 29 May 2026 03:04 PM (IST)

मालीपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का पहली बार ठहराव हुआ, जहां पायलट और सह-पायलट का भव्य स्वागत किया गया।

मालीपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी के पहली बार ठहराव पर पायलट का माल्यार्पण व नारियल को तोड़ते स्वागत धीरेन्द्र कुमार यादव

मालीपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी के पहली बार ठहराव पर पायलट का माल्यार्पण व नारियल को तोड़ते स्वागत धीरेन्द्र कुमार यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार रुकी वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के पायलट और सह पायलट का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके उपरांत नारियल फोड़ कर देवी देवताओं को नमन किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों को मिष्ठान और ठंडा पानी वितरित किया।

कोरोना काल से मालीपुर रेलवे स्टेशन से सुबह में कोई ऐसी ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा था, जिसके सभी डिब्बे अनारक्षित हो। गत वर्ष वाराणसी से लखनऊ तक स्पेशल इंटरसिटी सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन शुरू किया गया, लेकिन इसका ठहराव यहां नहीं था।

नारियल फोड़कर देवी देवताओं को किया नमन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नेल्सन आर मंडेला स्मृति सोसायटी के अध्यक्ष ने छह माह पहले दिल्ली में रेल राज्यमंत्री, रेलवे महाप्रबंधक परिचालन समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र दिया था।

डीआरएम, सीनियर डीसीएस को भी कई बार पत्र दिया था। ट्रेन के ठहराव की सूचना पर गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे से आसपास के लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह 8.13 बजे ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचते ही धीरेंद्र कुमार यादव, राजेश गुप्त, पूर्व प्रधान सुभाष यादव के साथ ग्रामीणों ने पायलट मुकेश कुमार सिंह सह पायलट महेश कुशवाहा का माल्यार्पण किया।

इसके पूर्व पायलट और धीरेंद्र यादव ने ट्रेन के ठहराव को लेकर देवी देवताओं को नारियल फोड़ नमन किया। ठंडा पानी और मिष्ठान खाकर यात्री गदगद दिखे। स्टेशन अधीक्षक सुभाष चौहान ने सभी को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- IPL और प्रो-कबड्डी खेलने वाले रेलवे के खिलाड़ियों के लिए बदले नियम, 7 दिन के अंदर निपटाना होगा ये जरूरी काम