Move to Jagran APP

मुख्य आरोपित गिरफ्तार, छह अभी फरार

अंबेडकरनगर : विवाहिता के साथ दुष्कर्म, प्राणघातक हमला व दहेज उत्पीड़न के मुख्य आरोपित क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:28 PM (IST)
मुख्य आरोपित गिरफ्तार, छह अभी फरार

अंबेडकरनगर : विवाहिता के साथ दुष्कर्म, प्राणघातक हमला व दहेज उत्पीड़न के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि मामले में छह आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।

loksabha election banner

मामला अहिरौली थाना क्षेत्र का है। उक्त थाना क्षेत्र की विवाहिता से उसके परिवारजनों ने दहेज में लाखों रुपए की मांग की जा रही थी। इंकार करने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। परेशान विवाहिता ने इसकी सूचना अपने मायके दी। मायके वालों ने पहुंचकर सुलह समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आपसी पंचायत में आरोपियों ने दोबारा उत्पीड़न न करने की गारंटी दी थी। आरोप है कि उसके देवर इरफान ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लाठी डंडों से जमकर उसकी पिटाई की। जब इतने से भी संतोष नही हुआ तो उसने विवाहिता पर केरोसिन का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस इरफान पुत्र फारूक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुख्य आरोपी घटना के बाद गुजरात प्रांत भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम गुजरात भी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। गत दिनों मुख्य आरोपी इरफान गुजरात से घर आया था। सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजय ¨सह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.