Move to Jagran APP

लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कर्मचारियों व वाहनों से हटा प्रतिबंध

अंबेडकरनगर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इनके वाहनों के रोक पर प्रतिबंध हटा लिया गया है। शासन से मिले निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने पत्र जारी कर सभी को जानकारी दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके इसके लिए सरकार ने देश भर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया है। साथ ही घरेलू उपयोग के सामानों पर नियंत्रण रखा जा सके। इसपर लगातार निगाहें भी बनाए रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:04 AM (IST)
लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कर्मचारियों व वाहनों से हटा प्रतिबंध
लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कर्मचारियों व वाहनों से हटा प्रतिबंध

अंबेडकरनगर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इनके वाहनों के रोक पर प्रतिबंध हटा लिया गया है। शासन से मिले निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने पत्र जारी कर सभी को जानकारी दी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके इसके लिए सरकार ने देश भर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया है। साथ ही घरेलू उपयोग के सामानों पर नियंत्रण रखा जा सके। इसपर लगातार निगाहें भी बनाए रखा गया है। जमाखोरों व मुनाफाखोरों पर नकेल लगाई जा सके। इसके लिए राशन की दरों के मूल्यों का निर्धारण भी कर रखा है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कार्यरत खाद्य निगम, खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन तथा आपूर्ति में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, परिवहन, हैंडलिग ठेकेदार, ट्रक ड्राइवर, उचित दर विक्रेता, मजदूरों तथा इस कार्य में लगे वाहनों पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया गया है ताकि गेंहूं, चावल की आपूर्ति बनी रहें। जिससे राशन की कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.