भाजपा सभासद पर जानलेवा हमला
अंबेडकरनगर : भाजपा नेता व नगर के रघुराजीपुरम कॉलोनी के सभासद गौरव श्रीवास्तव पर जानलेवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:21 PM (IST)
अंबेडकरनगर : भाजपा नेता व नगर के रघुराजीपुरम कॉलोनी के सभासद गौरव श्रीवास्तव पर जानलेवा हमला किया गया। घटना गुरुवार देर रात उस समय हुई, जब गौरव बस स्टेशन के समीप ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। मोटरसाइकिल से आए चार- पांच लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभासद को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। दूसरी ओर घटना को लेकर भाजपा कार्यक्रताओं में आक्रोश है। अकबरपुर कोतवाल ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें