विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में बडे़ पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, सात धानाध्यक्षों का किया गया ट्रांसफर

Published: Fri, 02 Feb 2024 05:55 PM (IST)

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व विभिन्न थानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. ...और पढ़ें

यूपी के इस जिले में बडे़ पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, सात धानाध्यक्षों का किया गया ट्रांसफर
यूपी के इस जिले में बडे़ पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, सात धानाध्यक्षों का किया गया ट्रांसफर

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए व विभिन्न थानों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने सात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया हैं। वहीं एक थानाध्यक्ष से थानेदारी छिनते हुए क्राइम ब्रांच भेजा गया है।

सम्मनपुर थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को इब्राहिमपुर का प्रभार, उप निरीक्षक गजेंद्र विक्रम सिंह को आलापुर से अलीगंज, थानाध्यक्ष राजेसुल्तान संत कुमार सिंह को सम्मनपुर का प्रभार, उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय को इब्राहिमपुर से हंसवर थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक विजय प्रताप तिवारी को महरुआ से राजेसुल्तानपुर का थानाध्यक्ष तथा अलीगंज थानाध्यक्ष रहे उप निरीक्षक अभय कुमार मौर्य को महरुआ थाने की कमान सौपी हैं।

वहीं हंसवर में थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक बेचू सिंह यादव को क्राइम ब्रांच व क्राइम ब्रांच में तैनात रहे निरीक्षक राकेश कुमार को आलापुर का थानेदार बनाया गया है। एसपी ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।