विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी का झांसा देकर 12.61 लाख ठगे, छह पर केस; झारखंड और इटावा जिले के बदमाशों ने ऐसे बिछाया जाल

Published: Mon, 16 Mar 2026 04:47 PM (IST)

झारखंड में वन दारोगा की नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लोगों से 12.61 लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाजों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. झारखंड में वन दारोगा नौकरी का झांसा देकर ठगी।

  2. सात पीड़ितों से 12.61 लाख रुपये वसूले गए।

  3. छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, जलालपुर। झारखंड प्रांत में वन दारोगा की नौकरी का झांसा देकर 12.61 लाख रुपये ठग लिया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कटका के हैदराबाद गांव के बृजेश, रुस्तमपुर के मंगेश, प्रवेश, चंदन, जलालपुर के अरुण, राजेश व सुलतानपुर जिले के चड़ीपुर कला गांव के कृष्ण कुमार और रविशंकर सोनी को झारखंड प्रांत में वन दारोगा की भर्ती का झांसा दिया गया।

आरोप है कि झारखंड के रांची जिले के चतरा निवासी राहुल कुमार, राजीव कुमार, धर्मेंद्र यादव, मनोज पंडित, अमित सिंह तथा इटावा जिले के लाखन मऊ गांव के विकल कुमार ने फर्जी विज्ञापन दिखाकर सभी से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख 61 हजार रुपये वसूला। आरोपितों ने पीड़ितों को झारखंड के धनबाद ले गए, जहां दो दिन तक रोके रखा।

ऐसे बिछाया जाल

इसके बाद शनि मंदिर के पास गेट नंबर एक के समीप सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाद में सभी को रांची के एक होटल में ठहराया गया और फिर बोकारो ले जाकर धर्मेंद्र यादव ने पीड़ितों को वर्दी भी दी। आरोपितों ने पुलिस वेरीफिकेशन कराने का आश्वासन देकर उन्हें भरोसे में लिया।

कई माह बीतने के बाद जब मानदेय या नियुक्ति से संबंधित कोई सूचना नहीं मिली तो पीड़ितों को ठगी का संदेह हुआ। संपर्क करने पर आरोपितों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- पांच ट्रैक्टरों के साथ चार चोर गिरफ्तार, अंतर्जनपदीय मदमाशों के बड़े गैंग का खुलासा

पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।