विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकर नगर में मिठाई की दुकान के ऊपर कमरे में मिला युवक का शव, परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:14 AM (IST)

जलालपुर में एक मिठाई की दुकान के ऊपर बने कमरे में युवक अतुल मद्धेशिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मिठाई दुकान के ऊपर कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

  2. परिवार ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार किया।

  3. पुलिस को घटना की जानकारी नहीं होने का दावा किया गया।

संवाद सूत्र, जलालपुर। मिठाई की दुकान के ऊपर बने कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुक्रवार को परिवारजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना बालाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर के गंजा मुहल्ले के उमेश मद्धेशिया की नगपुर मोड़ पर मिठाई की दुकान है। उनका पुत्र अतुल मद्धेशिया दीपावली के दिन मुंबई से घर लौटा था। भैयादूज पर वह दुकान में बैठा था। शाम को काउंटर से मिठाई निकालकर खाने के बाद वह ऊपर बने कमरे में चला गया। उसने घर पर शाम को बरात में जाने की बात भी कही थी।

परिवार के अन्य सदस्य शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद दो दिनों तक दुकान सामान्य रूप से खुलती रही। इसी दौरान दुकान से दुर्गंध आने लगी। गुरुवार देर शाम अतुल के भाई अखिल और पिता छत पर पहुंचे तो कमरे में शव पड़ा मिला। कोतवाल अजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।