प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, रैली व पैदल मार्च
कली रैली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन राममूर्ति वर्मा फूलचंद यादव अपने समर्थकों के साथ
अंबेडकरनगर : जलालपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे प्रचार का शनिवार अंतिम दिन था। इस कारण चुनाव में किस्मत अजमा रहे सभी 13 उम्मीदवार व उनके समर्थक शाम पांच बजे तक पूरा जोर लगाए थे। कोई रैली का आयोजन किया तो किसी ने घर-घर व गांव-गांव दस्तक देकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। भाजपा के प्रचार में खूब दौड़े दिग्गज नेता
जलालपुर विधानसभा उपचुनाव फतह करने के लिए प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने बंदीपुर, मुंडेहरा एवं रफीगंज बाजारों में पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश सिंह के लिए वोट मंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिटू, कृष्ण कुमार पांडेय, जिला पंचायत सदस्य विध्याचल सिंह, विकास सिंह देवगढ़ ने भी घर-घर दस्तक दिया। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव,कि सान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने नेवादा एवं पैकौली बाजारों में पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, अनीता कमल, दिनेश पांडेय, केके मिश्र पप्पू, अरविद पांडेय समेत अन्य ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया। भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंस ने एक दर्जन से अधिक गांवों में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर वोट मांगा। सपा ने निकाली बाइक रैली, घर-घर पहुंचे सुभाष राय
सपा प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। रैली में युवाओं की अच्छी खासी भागीदारी दिखी। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, राममूर्ति वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव, विशाल वर्मा, फूलचंद यादव , राजितराम यादव ने समर्थकों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर वोट मांगा। रामगढ़ से निकली रैली तिघरा, भुजगी, नेवादा, अंबरपुर बाजार होते हुए जलालपुर पहुंची। प्रत्याशी सुभाष राय ने भी स्थानीय बाजारों के साथ गांव में घर-घर दस्तक दी। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव, प्रधान नेवादा पृथ्वीपाल यादव, इंद्रश्याम यादव के अलावा पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। नेवादा बाजार में घोड़े की अगुवाई में निकली रैली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कांग्रेस ने भी लगाया जोर
कांग्रेस उम्मीदवार सुनील मिश्र के समर्थन में पूर्व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, अमित जायसवाल, रेहान जैदी, राम कुमार पाल ने समर्थकों के साथ भ्रमण किया। साथ ही कई नुक्कड़ सभाओं में भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।