¨हदू धर्म के रक्षक थे महंत अवैद्यनाथ : इंद्रमणि
अंबेडकरनगर : कलेक्ट्रेट के निकट विश्व ¨हदू महासंघ के तत्वाधान में गोरक्षपीठाधीश्वर रहे
अंबेडकरनगर : कलेक्ट्रेट के निकट विश्व ¨हदू महासंघ के तत्वाधान में गोरक्षपीठाधीश्वर रहे महंत अवैद्यनाथ महराज की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्व ¨हदू महासंघ के प्रदेश मंत्री इंद्रमणि गौतम व विशिष्ट अतिथि के रूप में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आल्हा सम्राट फौजदार ¨सह मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महंत अवैद्यनाथ महराज राष्ट्र संत थे। उनका पूरा जीवन ¨हदू धर्म, संस्कृति तथा ¨हदुओं को एकजुट करने व ऊंचनीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महराज का सपना था कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने। उस सपने को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश मंत्री अशोक कुमार यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी को एकजुट कर ऊंचनीच का भेदभाव समाप्त कर सामाजिक स्तर को बेहतर किया जाए। जिलाध्यक्ष राम ¨सगार गौतम ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। कहा कि हम सभी को महराज जी के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर आल्हा सम्राट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को सीख दी।उपस्थित लोगों ने महराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रृद्धांजलि देकर नमन किया। कार्यक्रम में विशुन दयाल सैनी, आनंद, संजय वर्मा, गिरिजेश मिश्र, पवन दुबे, ऋषि ¨सह, गुड्डू वर्मा, अशोक पांडेय, मोनू मिश्र आदि मौजूद रहे।