Move to Jagran APP

मंगल गीतों संग पिया घर चलीं दुल्हनियां

हांगीरगंज (अंबेडकरनगर) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रामनगर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच 30 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मौजूद लोगों ने नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत की मंगलकामनाएं की और आशीर्वाद प्रदान किया। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रामनगर विकासखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत अवशेष बचे लाभार्थियों के विवाह समारोह का आयोजन किया

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 10:03 PM (IST)
मंगल गीतों संग पिया घर चलीं दुल्हनियां
मंगल गीतों संग पिया घर चलीं दुल्हनियां

अंबेडकरनगर : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत रामनगर विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच 30 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मौजूद लोगों ने नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत की मंगलकामनाएं की और आशीर्वाद प्रदान किया। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रामनगर विकासखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत अवशेष बचे लाभार्थियों के विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनीता कमल ने सरकारी खर्च पर कन्याओं को शादी के सामानों को प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के फायदों तथा उनसे लाभांवित गरीब परिवारों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ सही मायने में जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी व पूर्व विधायक त्रिवेणी राम मौजूद रहे। समारोह में 30 हिन्दू जोड़े वैदिक मंत्रों के बीच परिणय सूत्र में बंधे। वहां मौजूद परिजनों तथा अन्य अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की। आयोजित सामूहिक भोज में भी सभी ने शिरकत की। एडीओ समाज कल्याण दिनेश कुमार द्विवेदी व वरिष्ठ लेखाकार जितेंद्र पांडेय की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ व संचालन एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र ने किया। समारोह में चिकित्साधीक्षक डॉ. एमएल निगम, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, अरविद उपाध्याय, सुनीत दिवेदी, नीरज सोनी, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, श्यामनाथ शुक्ल, भगवान पांडेय आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.