किसानों के उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत
कृषि विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
अंबेडकरनगर : विकास खंड भीटी के डवाकरा हाल में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से तिलहनी एवं दलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 311 किसानों को बीजों का मिनी किट निशुल्क वितरण किया गया। भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद यादव ने किया। संचालन एडीओ कृषि डॉ. नरेश मणि पांडेय ने किया। खंड विकास अधिकारी अनुपम सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. मस्तराम यादव, लाल कुमार तिवारी, उमेश सिंह, अनिल कुमार तथा पवन तिवारी ने किसानों को नवीन तकनीक तथा कृषि योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित के लिए सतत प्रयासरत है। किसानों के उत्थान के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ने किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने तथा अवशेषों को सड़ा गला कर उर्वरक के रूप में प्रयोग करने की सलाह दी। प्रमोद दुबे, प्रिस कुमार तिवारी, विनोद वर्मा, राम लखन निषाद, विमल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।