टांडा में एफसीआइ का धान क्रय केंद्र खोलने की मांग
टांडा तहसील क्षेत्र धान उत्पादन करने में अग्रणी है। एसडीएम टांडा को पत्र देकर किसानों ने क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 12:40 AM (IST)
अंबेडकरनगर : टांडा तहसील क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) का धान क्रय केंद्र स्थापित नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसडीएम टांडा को पत्र देकर किसानों ने क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की है। टांडा तहसील क्षेत्र धान उत्पादन करने में अग्रणी है। हर बार यहां भारतीय खाद्य निगम का धान क्रय केंद्र स्थापित किया जाता था। कृषक राम दयाल वर्मा ने बताया कि एफसीआइ सबसे बड़ी खरीद एजेंसी है और यहां धान बेचने पर पैसा जल्द मिल जाता है। एसडीएम अभिषेक पाठक ने बताया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र भेज कर आख्या मांगी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें