पर्यावरण संरक्षण करना अनिवार्य : डॉ. अभिषेक
अंबेडकरनगर : प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना अनिवार्य है। पेड़-पौधो
अंबेडकरनगर : प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण का संरक्षण करना अनिवार्य है। पेड़-पौधों से ही सभी जीवों को जीवन मिलता है। इसलिए प्रदूषण को रोकने के लिए युवा वर्ग सामने आए। उक्त बातें सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अभिषेक ¨सह ने शहजादपुर में स्थित क्रय-विक्रय समिति पर आयोजित पर्यावरण बचाओ अभियान की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि वायु, जल प्रदूषण को रोकने में लोगों की सहभागिता अनिवार्य है। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र ¨सह ने कहा कि वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण करने से ही पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मानव को अपने संसाधनों में कमी लाने का भी प्रयास करना चाहिए। बैठक को देवेंद्र यादव, शिवशंकर ¨सह, अतुल पाल, नवनीत शर्मा, रजनीश कुमार, अनुराग द्विवेदी, विवेकशाही, महेंद्र पाल, रजनीश, सचिन मौर्य आदि ने संबोधित किया।